बिहटा थाना से हत्या का आरोपी हथकड़ी के साथ फरार

बिहटा बिहार

बिहटा, अजीत। बिहटा थाना से हत्या का आरोपी हथकड़ी के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे थाना में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना के सभी पदाधिकारी फरार कैदी को खोजने के लिए इधर-उधर भाग दौड़ शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी फरार कैदी का कोई पता नहीं चला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों का यह मानना है कि इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा थाने की पुलिस ने 307 मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस उसे न्यायालय में ले जाने के लिए हथकड़ी लगाकर ले जाने की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में कैदी ने पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी के साथ थाना से ही फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे बिहटा थाना में अफरा तफरी का माहौल बन गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस के अधिकारियों को लगाया गया। काफी प्रयास के बाद भी फरार कैदी का कोई सुराग नहीं मिला। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को लगी।

उन्होंने तुरंत इस मामले के जांच का आदेश दिया है। 307 के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लाई थी। न्यायालय ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी क्रम में वह पुलिस को चकमा देकर थाना से भाग निकला। उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।