नालंदा: बिहारशरीफ नगर निगम से मेयर पद के लिए अनीता देवी व उप मेयर पर आइशा शाहीन की जीत

बिहारशरीफ

Biharsharif/Avinash pandey: बिहार शरीफ नगर निगम से मेयर पद के लिए अनीता देवी एवं उप मेयर पद के लिए आयशा शाहीन ने अपनी जीत पक्की की हैं। इस तरह से इस बार के नगर निगम मेयर एवं उप मेयर की कुर्सी पर महिलाओं की भागीदारी बनी है। जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय से मिले आंकड़े बताते हैं कि मेयर पद पर अपनी जीत पक्की करने वाली अनीता देवी को कुल 42318 मत मिले हैं।

जबकि उप मेयर पद के लिए जीत पक्की करने वाली आईशा शाहीन को 41573 मत प्राप्त हुआ है। इस बार के नगर निगम चुनाव में कई पुराने चेहरे पिछड़ गए हैं। मतदाताओं ने नए चेहरों को मौका दिया है। शुक्रवार को बिहार शरीफ शहर के नालंदा कॉलेज में पूरी विधि व्यवस्था के साथ मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया था।

विधि- व्यवस्था के कुशल संधारण को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूरा मतगणना केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस था। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा एवं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पूरी व्यवस्था पर नजरें जमाये हुए थे।