Nalanda : बिहारशरीफ कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने फहराया तिरंगा

बिहारशरीफ

Biharsharif/Avinash pandey: 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहारशरीफ कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति सहित कई कांग्रेसी शामिल हुए। झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि हमारी एकजुटता अति आवश्यक है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष सहित सही कांग्रेसी ने झंडे को सलामी दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती। हम सबों एक साथ मिलकर देश को नयी पहचान देनी है। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि ज्योति ने सभी जिलेवासियों एवं प्रदेशवासयों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र है और हम सबको मिलकर इसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान देना है।

यह भी पढ़े :-