Champaran : बगहा में गैस लदे और आलू- प्याज लदे दो ट्रक की हुई भिड़ंत, एक चालक की मौत

बगहा

Bagaha, Sumant Kumar: पश्चिम चंपारण के धनहा रतवल मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह सात बजे धने कोहरा के कारण दो आमने सामने ट्रक की हुई भिड़ंत में दोनों ट्रक चालक मैं से गैस लदी ट्रक वाली चालक की मौत हो गई। दूसरा चालक मोतीहारी के सुनील झा घायल हुए हैं। एक ट्रक पर गैस सिलेंडर लदी थी। और दूसरे पर आलू प्याज लदी थी। धने कोहरा के कारण दोनों ट्रक नदी थाना क्षेत्र के नैनहा पुलिस चेक पोस्ट के समीप भिड़ंत हुई। जिसको लेकर आधे घंटे सड़क मार्ग भी जाम रहा। नदी थाना पुलिस के एस आई अच्युतानंद सिंह और पुलिस बल मौके पर पहुंची है। आलू प्याज की ट्रक के चालक को निकाल लिया गया है।

और इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। और गैस लदी ट्रक चालक ट्रक में ही फंसा हुआ है। गैस कटर लगाकर चालक को निकालने की कार्रवाई की जा रही है। गैस चंदेल इंडेन रंगललही आ रहा था। गैस सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। बड़ी घटना हो सकती थी। जेसेबी लगाकर नियंत्रित किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह एक गिट्टी लदी ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

यह भी पढ़े :-