BJP सांसद के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, जवान की मौत, दो की हालत गंभीर
स्टेट डेस्क: बिहार की औरंगाबाद सीट से सांसद सुशील कुमार सिंह के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में गाड़ी में बैठे एक जवान की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि सांसद सुशील कुमार सिंह को पलामू प्रमंडल के लातेहार के कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। पलामू की छत्तरपुर पुलिस सांसद सुशील कुमार सिंह को सुल्तानी घाटी के पास एस्कार्ट करने गई थी। पुलिस एस्कार्ट की गाड़ी सांसद की गाड़ी के आगे-आगे चल रही थी। बताया जा रहा है इस एस्कार्ट वाहन ने एक मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। इसके साथ ही वाहन भी पलट गया। दुर्घटना में छतरपुर थाने के एक जवान की मौत की सूचना है।

सुल्तानी से लौटने के दौरान झारखंड के पलामू जिले में मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर बटाने मोड़ के पास छतरपुर पुलिस की ये एस्कार्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक जवान की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।