औरंगाबाद : लड़की ने की लड़के की जमकर कुटाई उतार दिया इश्क का बुखार, वीडियो हुआ वायरल

औरंगाबाद बिहार

औरंगाबाद, बीपी प्रतिनिधि। औरंगाबाद में एक लड़के को इश्क का बुखार लगा था। वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की को यह पसंद नही था। इसके बावजूद वह लड़के की हरकतों को बर्दाश्त कर रही थी। बर्दाश्त की सारी हदे लड़का पार कर गया और आज लड़की कही जाने के लिए औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी लड़का भी आगा पीछा करता वहां पहुंचा फिर क्या था लड़की ने लड़के को पकड़ा। कॉलर खींचा। गर्दन पर हाथ लगाकर धकियाया और फिर दे दना दन शुरू हो गयी। लड़के को तो सपने में भी ऐसी उम्मीद नही रही होगी।

उसकी तो घिघ्घी बंध गयी। बेचारे कुटाता रहा। तबतक कुटता रहा जबतक कि लड़की का कुटाई करने से जी नही भर गया। लड़की ने लड़के की कुटाई कर उसे स्टेशन के बाहर तक धकिया डाला। इस दौरान कुटते हुए लड़के को वहां पर मौजूद किसी भी शख्स ने बचाने की हिमाकत नही दिखाई लेकिन लोगो ने इस घटना को स्मार्ट फोन के कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते लड़की द्वारा लड़के की कुटाई का वीडियो वायरल हो गया है।