पटना : मोकामा शेल्टर होम से फरार सभी लड़कियां बरामद कर ली गई है। दरभंगा में इनकी बरामदगी हुई है। एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस दरभंगा और मधुबनी में छापामारी कर रही थी। आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह फिलहाल दरभंगा में ही है और लड़कियों को मोकामा लाने का प्रयास हो रहा है। लड़कियां दरभंगा के बेनीपुर के शकतपुर गांव से बरामद की गई है। दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने पुष्टि की है।
बता दें कि आज सुबह साढ़े तीन बजे ही नजरथ हॉस्पिटल द्वारा संचालित शेल्टर होम की सात लड़कियाँ ग्रिल काटकर फरार हो गईं थी. फरार सात लड़कियों में 5 मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की गवाह भी थीं.