भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय के निधन से शोक
बक्सर,बीपी। बक्सर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय के पिता सह जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बबन उपाध्याय का सोमवार को निधन हो गया। सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर की अतिंम दर्शन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित पत्रकारो की भीड़ सदर अस्पताल की ओर दौड़ पड़ी।
उनके निधन पर केन्द्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद अश्विनी चैबे, विधायक मुन्ना तिवारी, जद यू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार तिवारी, सच्चिदानंद भगत, ओम प्रकाश भुअन, पूर्व सांसद तेजनारायण सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, बलिराम तिवारी के आलावे पत्रकारो में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा.शंशाक शेखर,
सचिव अरूण कुमार विक्रांत, राजेश तिवारी, अमरनाथ केशरी, अशोक कुमार, रंजीत पांडेय, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, अरबिंद कुमार चैबे उर्फ चुन्नु, गुलशन सिंह, मनोज मिश्रा, चंद्रकांत सिंह, अजय सिंह, निशांत श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्तव एवं आलोक कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।