डुमरांवः राजद नें सामाजिक क्रांति नायक के रूप में कर्पूरी ठाकुर को किया याद

बक्सर

बक्सर,विक्रांत। डुमरांव नगर के सफाखाना रोड स्थित राजद कार्यालय के परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया। इस मौंके पर वक्ताओं ने समारोह को संबोधित किया और कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को बतौर सामाजिक का्रंति के नायक उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संर्घषमयी जीवन गाथा इतिहास के पन्नों में अंकित है।

उनके इतिहास को पढ़कर नई पिढ़ी की चेतना जागृत होती है। समारोह को राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार सिंह, पूर्व पार्षद धीरज कुमार, अमित दुबे, जगनारायण सिंह यादव, बिनोद ठाकुर, अमरनाथ केशरी, अब्दुल अलीम हाशमी, पवन शर्मा, शक्ति पासवान, रामचंद्र यादव, प्रकाश सोनी, भुवर सिदद्ीकी, दिलीप कुमार ठाकुर, धर्मेन्द्र यादव, बिंदे पासवान, पिंटू कुमार, रामचंद्र यादव, राजकुमार राम एवं पप्पू खरवार आदि ने संबोधित किया।

इसके पहले राजद कार्यकर्ताआंें द्वारा स्व.कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। दुसरी ओर नगर के राजगढ़ चैक के पास आयोजित एक सादे समारोह के बीच नागरिकों नें कर्पूरी ठाकुर को याद किया। समारोह की व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता ने की। मौंके पर शिवजी कसेरा, श्याम प्रसाद गुप्ता, बब्लू चैरसिया,दयाशंकर प्रसाद,बब्लु प्रजापति, ललन कुशवाहा, मुन्ना माली एवं बिनोद कुमार केशरी आदि मौजूद थे।