नवजात तीनों शिशुओं सहित प्रसूता मां का स्वास्थ सामान्य तौर ठीक, महिला स्वास्थ कर्मी कर रही मातृ व शिशुओं का ख्याल
बक्सर/अरुण विक्रांत। यूं तो डुमरांव स्थित सरकारी अस्पताल में आए दिन गर्भवती महिला के जुड़वा बच्चा जन्म दिए जाने की खबर प्रकाश में आते रहता है। लेकिन शनिवार की अहले सुबह सरकारी अस्पताल के प्रसव कक्ष में पहली बार एक गर्भवती महिला ने एक साथ 3 बच्चे को जन्म दिया है।
तीनों नवजात शिशुओं के आलावे उनकी मां का स्वास्थ ठीक है। जच्चा व बच्चा के देख भाल में डाक्टर सहित महिला स्वास्थ कर्मी पूरी तन्मयता से जुटी हुई है, सूत्रों की मानें तो डुमरांव प्रखंड के अरैला गांव के राजेन्द्र यादव की गर्भवती पत्नी छोटी देवी का बीते शुक्रवार की रात अस्पताल के प्रसव वार्ड में दाखिल किया गया था।
शनिवार की अहले सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर छोटी देवी को ड्यूटी में तैनात एएनएम सोनम कुमारी एवं एएनएम शारदा देवी द्वारा प्रसव कक्ष में लाया गया। वहां चंद मिनट के बाद महज 10 मिनट के अंतराल में गर्भवती महिला छोटी देवी ने 3 बच्चे का जन्म देकर महिला स्वास्थ कर्मियों को चैकने पर विवश कर दिया। असह्य पीड़ा से जूझती गर्भवती महिला बच्चों की किलकारी की आवाज सुनकर अपनी दर्द को भूल गई। देखते ही देखते ही अस्पताल का परिसर नवजात शिशुओं की किलकारियों से गूंज उठा।
इसकी सूचना प्रसूति-महिला के परिजनों के बीच मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। प्रसूति महिला की सास आशा देवी खुशी का इजहार करते हुए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते नही थक पाई। बता दें, स्थानीय प्रखंड के अरैला गांव के छठू यादव के दो पुत्रों में राजेन्द्र यादव की पत्नी के गोद में एक पुत्री एवं रविन्द्र यादव की पत्नी सविता देवी को पहले से गोद में एक पुत्री है।
नवजात शिशु का वजन व देख भाल जारी-
प्रसव कक्ष की प्रभारी एएनएम उमा देवी ने बताया कि पहले बच्चे का वजन 2 किलो 160 ग्राम, दुसरे बच्चे का वजन 2 किलो 215 ग्राम एव तीसरे बच्चे का वजन 2 किलो 360 ग्राम है।
तीनो बच्चा के साथ उनकी मां का स्वास्थ सामान्य तौर पर ठीक है। अनुमंडल अस्पताल के डीएस डा.गिरीश सिंह ने बताया कि प्रसूति महिला व उनके नवजात शिशुओं पर बिशेष निगरानी रखे जाने को लेकर तैनात डाक्टर व महिला स्वास्थ कर्मी को हिदायद की गई है।