Muzaffarpur : सशक्त महिला से ही समाज का विकास संभव : डीएम

मुजफ्फरपुर

Muzaffarpur/Beforeprint: जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा है कि सशक्त महिला से ही समाज का विकास संभव है। महिलाएं देवी और शक्ति के रूप में पूजनीय हैं।वे आज भौतिकता की चरम पर भी अग्रणी है।आज बालिकाएं समान अवसर पा कर अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहीं हैं। उक्त बाते जिला पदाधिकारी ने जिला परिषद सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उप विकास आयुक्त, डीपीओ आईसीडीएस, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों के सम्मान के बाद स्वागत गान लोक गायिका सपना राज के द्वारा प्रस्तुत किया गया। उप विकास आयुक्त ने भी कहा कि समाज के स्तर पर काफी प्रगति हुई है, लेकिन हमें पारिवारिक स्तर पर भी समानता के भाव को सक्रिय करना है। तनिक भी भेद-भाव समाज को सशक्त बनने से रोकता है। इस अवसर पर मैट्रिक, ज्ञpइंटर में उतीर्ण बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

निबंध, कब्बडी, चित्रकला, स्लोगन, वाॅल पेंटिग, योगा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। समाहरणालय परिवार स्थित अम्बेदकर पार्क में उप विकास आयुक्त महोदय ने पौधा रोपण भी किया। गोपाल फलक द्वारा सक्रिय मंच संचालन किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :-