नालंदा: राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में कांग्रेसजनों ने मनाई

0
40

-आधुनिक भारत का जनक धे राजीव गांधी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप

Biharsharif/Avinash pandey : रविवार को नालंदा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम बिहारशरीफ में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उनकी जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ,गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिन्हें आधुनिक भारत का जनक कहा गया।

चाहे संचार के क्षेत्र में क्रांति हो या कंप्यूटर क्षेत्र या कृषि इन सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने में हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अग्रणी भूमिका रही है। स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है कि उन्होंने नौजवानों को भी राजनीति में आने एवं उन्हें वोट देने का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करवाए। पंचायती राज की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने पंचायतों में केंद्र से भेजी जाने वाली राशि को भी पंचायतों तक डायरेक्ट पहुंचाने की वकालत की। ताकि बीच के बिचौलिए उस धनराशि का दुरुपयोग करने में कामयाब ना हो। कृषि के क्षेत्र में भी उनका अनुपम योगदान है। किसानों की ऋण माफी हो या किसानों को मिलने वाली अनुदान की राशि हो उसे बिचौलियों से उन्होंने मुक्त कराया।

स्वर्गीय राजीव गांधी हमेशा कहते थे, हमें आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना होगा। हमें दुनिया में विश्वशक्ति बनना होगा। लेकिन उस महाशक्ति की तरह नहीं जो दूसरे को दबाकर ऊपर उठे हैं। हमें स्वयं में आत्मनिर्भर होकर शक्ति स्थापित कर विश्व शक्ति बनना है। लेकिन शायद काल को यह मंजूर नहीं था। बहुत ही कम उम्र में उन्हें आतंकवादियों ने आत्मघाती दस्ता बनाकर हम लोगों से उन्हें छीन लिया। राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति ने कहा कि राजीव गांधी के विषय पर जितनी भी चर्चा की जाए वह कम है।

कहीं ना कहीं आज के छात्र नौजवानों को यह सोचना होगा कि जिस सोच के तहत राजीव गांधी ने उन्हें वोट देने का अधिकार दिलवाया, ग्रामीण स्तर पर बसने वाले किसानों एवं पंचायत में काम करने वाले पंचायत कर्मियों से लेकर सभी को यह सोचना होगा कि जिस तरह से स्वर्गीय राजीव गांधी ने उन्हें यह अधिकार दिलाया साथ ही आज हाथ में कंप्यूटर और मोबाइल लेकर चलने वाले लोगों को यह समझना होगा.

इन सब की देन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी रहे हैं। कांग्रेस का साथ देकर उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पहुंचाना चाहिए वर्तमान में जो देश की सरकार चल रही है वह नौजवानों को दिग्भ्रमित कर रही है। उन्हें बेरोजगार बनाने में लगी है। उन्हें धर्म और जात का नारा देकर आपस में बटवा कर असली मुद्दे से भटकाना चाह रही है। पुनः देश की जनता 2024 में कांग्रेस का साथ देकर स्वर्गीय राजीव गांधी एवं इंदिरा गांधी के सपनों को साकार करने का काम करेगी. गोष्ठी में दिलीप कुमार एवं रवि ज्योति के अलावे जितेंद्र प्रसाद सिंह, मो जेड इस्लाम, नवप्रभात प्रशांत अजीत कुमार मीर अरशद हुसैन नंदू पासवान उदय शंकर कुशवाहा विवेकानंद पासवान इंजीनियर टीपू, फवाद अंसारी, संजू पांडेय सौरभ रंजन सभी प्रखंड के अध्यक्ष के अलावे दर्जनों कांग्रेसियों ने संबोधित किया।