नालंदा: गरीबों का मसीहा  जिंदाबाद… मुश्ताक सर जिंदाबाद 

नालंदा

— इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद की शानदार विदाई 

Biharsharif/Avinash pandey : कुछ तो खास है। तभी तो नारे लगे… गरीबों का मसीहा जिंदाबाद, मुश्ताक सर जिंदाबाद। सोमवार को इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद की विदाई के दौरान पूरा राजगीर अपनी प्रबल एकता का परिचय दे रहा था। समाज का हर एक तबका समर्पण के भाव के साथ विदाई के दौरान अपनी हाजिरी लगा रहा था।

महज एक वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान मोहम्मद मुश्ताक ने गुड पुलिसिंग की ऐसी नींव अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में तैयार की कि इसका हर एक मुरीद हो गया। सांप्रदायिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण, शराब की बरामदगी, फिराक अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य सकारात्मक गतिविधियों पर मोहम्मद मुश्ताक की कड़ी मेहनत राजगीर को अपराध से कोसो दूर रखा।

संपन्न मलमास मेले में बेहतर परफॉर्मेंस का इनाम सही में सोमवार दिनांक 11 सितंबर 2023 को इनकी विदाई के दौरान देखा गया। आम से लेकर खास तक ने इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। राजगीर की सड़कों पर कतारबद्ध टमटम चालकों ने इनके सम्मान में दुल्हन की तरह सजी टमटम पर बैठा कर इनका इस्तकबाल बुलंद किया। राजगीर की सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने इन्हें अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर इन्हें विदाई दी। 

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कामों की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि यह गरीबों के मसीहा हैं। ऐसे पुलिस पदाधिकारी को अभी राजगीर में अपने पद पर बने रहने की आवश्यकता है। कुछ लोगों ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि अबकी बार यह राजगीर एसडीपीओ बनकर यहां आयें।

मोहम्मद मुश्ताक कहते है “सही में विकसित समाज की संकल्पना तभी साकार हो सकती, जब लोग साक्षर बनें। अगर हमारा समाज व परिवार साक्षर होगा तो अपराध, नशा सहित अन्य तरह के नकारात्मक प्रभाव से दूर रहेगा”। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक को तबादला एसटीएफ पटना के लिए किया गया है।