नालंदा: भारत जोड़ो अभियान की तैयारी नालंदा में पूरी, शिरकत होंगे जिले के कांग्रेसी

नालंदा

-प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुटुंबा विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल राकेश कुमार ने दी जानकारी
-कहां नालंदा से 200 से 250 कांग्रेसी भारत जोड़ो अभियान में होंगे शामिल
-केंद्र की बीजेपी सरकार पर किया तीखा हमला, कहां धर्म के नाम पर बीजेपी लोगों को बांटने का कर रही है काम

Biharsharif/ Avinash pandey: नालंदा में भारत जोड़ो अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले से 200 से 250 कांग्रेसी इस अभियान में अपने शिरकर देंगे। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुटुंबा विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल राकेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजन कार्य राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य लक्ष्य है। केंद्र की बीजेपी सरकार पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश में मूल्यवृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय व कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ इसे लड़ने के लिए बनाया गया है। इसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में लांच किया गया था। यह भारत छोड़ो आंदोलन आज पूरे भारतवर्ष में आम देशवासियों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

बताया कि बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी से बांका जिले के मंदार पर्वत से शुरू होगा। पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचेंगे और इस यात्रा को शुरू करेंगे। उन्होंन आगे बताया कि इस भारत जोड़ो यात्रा में इन नालंदा जिले से तमाम कांग्रेसियों की भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ यात्रा ही नहीं पूरे भारत वासियों के लिए यह प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश भी है। इस पदयात्रा में जिले के सभी कांग्रेसियों को चलने का आवाहन किया है। इस यात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास जी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण के साथ साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी इस यात्रा को पहली बार बिहार की धरती पर रवाना करने के लिए आ रहे हैं।

यह यात्रा बिहार वासियों के लिए भी एक सुखद एहसास दिलाने वाला यात्रा होगा। राज्य के विभिन्न जिलों से एवं वहां की परंपरागत एवं पुरातत्व के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी जोड़ते हुए यह यात्रा बोधगया तक जानी है। जिला कांग्रेस नालंदा से बहुत सारे लोग शुरू से लेकर अंत तक यानी बांका से बोधगया तक लगातार 2 महीने की यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची में भी अपना नाम दर्ज करवाए हैं। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने जिले के सभी कांग्रेसी जनों से यात्रा में चलने का आवाहन करते हुए कहा कि जितनी भी संख्या में लोग चलने के लिए तैयार हैं। सभी के लिए यहां से बांका पहुंचाने का व्यवस्था जिला कांग्रेस के द्वारा की जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्स के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता उत्साहित है, लोकतांत्रिक पार्टी है। यात्रा का मकसद राजनीति नही, बल्कि संविधान को जो तोड़ा जा रहा है, संविधानिक संस्था पर प्रहार हो रहा है, उसे बचाने के लिए किया जा रहा है। इस यात्रा में नालंदा से करीब 8 की संख्या में स्थाई पद यात्री भी शामिल होंगे। जिसमें उदय कुशवाहा, सुनील सिंह, रागिनी, नवप्रभात प्रशांत, रानी कुमारी, अमन कुमार, सिकंदर पासवान, सौरभ कुमार हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंं राजगीर के रविि ज्योति, मुन्ना पांडेय, राजीव कुमार सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।