नालंदा: साहब द्वारा रचित संविधान आज खतरे में: बेनू यादव

नालंदा


“स्वतंत्र संस्थाएं आज व्यक्ति विशेष के हाथों से नियंत्रित

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय : मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के मार्गदर्शन में राजगीर अनुमंडल में अनुमंडल स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में राजगीर अनुमंडल के राजगीर सिलाव वेन गिरियक कतरीसराय राजद के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान आज खतरे में है। नागपुर में बैठे कुछ लोग आज देश के ऊपर फिर से मनुस्मृति थोपना चाहते हैं।

स्वतंत्र संस्थाएं आज व्यक्ति विशेष के हाथों नियंत्रित है महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार की गलत नीति के खिलाफ बोलने वालों पर सीबीआई और ईडी का छापा पड़ता है। नित्य प्रति संविधान की धज्जियां उड़ रही है। संविधान को बचाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है। इसके लिए अब जिले के सभी प्रखंड में मुख्यालय में प्रखंड के बाद पंचायत पंचायत के बाद बूथ पर बाबा साहब के विचारों पर परिचर्चा की जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही ने कहा कि देश को स्वतंत्रता के बाद बाबा साहब ने भारतीय संविधान के निर्माण कर एक दिशा दी। उन्होंने संविधान में हर वर्ग हर समाज हर धर्म के लोगों का ख्याल रखा। आजकल हम उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रहे हैं और आगे भारतीय संविधान को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार 2000000 लोगों को रोजगार देने को संकल्पित है।

नीतीश कुमार एवं तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार में बिहार प्रतिदिन विकास की नई गाथा लिख रही है। सभा को अन्य लोगों के अलावा हमांयुं अख्तर तारीक, अशोक कुमार हिमांशु ,सुनील यादव, रामाशीष चौधरी ,विनोद यादव, मोहम्मद महफूज आलम ,रंजीत यादव, अरुणेश यादव, अरविंद शर्मा, मोहम्मद मोहम्मद फारूक आजम, यशवंत राज ,विजय यादव, गोलू यादव ,उपेंद्र मुखिया, कृष्णा यादव, उमराव प्रसाद निर्मल ,अवधेश प्रसाद, विपिन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।