राजगीर थाने की पुलिस ने पेश की ईमानदार की मिशाल

नालंदा

राजगीर आये पर्यटक के गुम हुए बैग में रखे कैश व सोने के आभूषण को खोज कर लौटाया

Biharsharif/Avinash pandey : पुलिस का मूल कर्तव्य कानून व्यवस्था व लोक व्यवस्था को स्थापित रखना तथा अपराध नियंत्रण व निवारण तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना है। समाज के समस्त वर्गों में सद्भाव कायम रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करना, महत्वपूर्ण व्यक्तियों व संस्थानों की सुरक्षा करना तथा समस्त व्यक्तियों के जान व माल की सुरक्षा करना है। पुलिस की छवि को लेकर आमजनों में आज भी शंकाएं हैं। जबकि इससे उलट अपनी नालंदा पुलिस आमजनों में अपनी सकारात्मक पैठ बनाने में जुटी है। जिसका ताजा उदाहरण राजगीर थाने की पुलिस ने पेश की है। अंतर्रष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में आने वाले पर्यटकों की तमाम तरह की सुरक्षा का वादा करने वाली राजगीर थाने की पुलिस अपने किए वायदे के अनुकूल कार्य कर रही है।

इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में पूरे राजगीर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था का कुशल संचालन चल रहा है। एक बेहतर मिसाल पेश करते हुए राजगीर थाने की पुलिस ने राजगीर घूमने आए एक पर्यटक का गुम हुआ बैग जिसमें 11000 नकद एवं सोने के आभूषण रखे थे। उसे ढूंढ कर संबंधित पर्यटक को लौटा दिया गया। दरअसल 1 दिन पूर्व कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बांदीपुर मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार अपने परिवार के साथ राजगीर घूमने आए थे। जहां राजगीर के ब्रह्मकुंड के समीप उनका बैग कहीं खो गया। बैग में 11000 नकद एवं सोने के आभूषण थे। पर्यटक द्वारा इस मामले की शिकायत राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद से मिलकर लिखित रूप में की।

शिकायत मिलने के तत्काल बाद थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ संबंधित स्थल का गहन निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष की मेहनत रंग लाई और गुम हुआ बैग पुलिस के हाथ लग गया। बैग की तलाशी के दौरान उसमें 11000 नगद एवं सोने के आभूषण मिले। पूरी तफ्तीश के बाद थानाध्यक्ष द्वारा संबंधित पर्यटक को उनका रुपया एवं सोने के सभी आभूषण लौटा दिए गए। पुलिस की इस दरियादिली से खुश होकर पर्यटक ने राजगीर थाने पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

आम लोग भी पुलिस के इस व्यवहार से काफी खुश दिखे। लोगों ने इसके लिए थाना अध्यक्ष को धन्यवाद दिया व राजगीर थानाध्यक्ष की जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि इससे पहले राजगीर थाने की पुलिस ने दो ऐसे नाबालिक को हिरासत में लिया था, जो वहां आने वाले पर्यटकों का सामान चुरा लिया करते थे। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग से पर्यटकों का चुराया हुआ सामान भी बरामद कर संबंधित पर्यटक को लौट आया था।