चापाकल मरम्मती दल को डीएम-डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नवादा

नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) जिले में संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी उदिता सिंह और उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मति दलों को संबंधित प्रखंडों के लिए रवाना किया। जिला के सभी 14 प्रखंडों के लिए अलग-अलग मरम्मति दल कार्यरत होगा। इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बनी है। भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे जा सकता है,जिससे पेयजल की समस्या हो सकती है। जिले के नागरिकों को पेयजल के लिए कोई समस्या न हो इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि खराब चापाकलों की मरम्मति ससमय करा लें।

जिले में खराब चापाकलों का प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के द्वारा अलग-अलग सर्वेक्षण किया गया है। पीएचईडी के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल चापाकलों की संख्या 01 हजार 722 है, जिसमें से 117 के बंद रहने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएचईडी या किसी अन्य विभाग के द्वारा लगाये गए सभी चापाकलों को मरम्मत कराना कार्यपालक अभियंता सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जन प्रतिनिधियों से भी खराब पड़े चापाकलों की सूची प्राप्त कर मरम्मति करा लें। चापाकल मरम्मति दल सभी प्रखंडों, पंचायतों और वार्डाें में घूम-घूम कर खराब चापाकलों की मरम्मत करेंगे। जिला प्रशासन कृत संकल्पित है कि जिला में एक भी खराब चापाकल न रहे। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी इसपर माॅनेटरिंग करने का कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। इसके लिए सभी मरम्मति दलों का मोबाइल नम्बर संबंधित कनीय अभियंता और सहायक अभियंता का भी मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया है।

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अन्तर्गत चलन्त चापाकल मरम्मति दल के मिस्त्री की सूचि निम्नवत है:-
नवादा प्रखंड में प्रतिनियुक्त मिस्त्री नवादा – गोरख पासवान (9931483161), नरहट-सुरेश प्रसाद, (5831954042), नारदीगंज-सुभाष (7004242883), हिसुआ-रामानुज प्रसाद (7739551880), काशीचक⪫ कुमार (9508992575), वारिसलीगंज-उमेश (9024366567), गोविन्दपुर-धनराज (7050786919), रोह-सोनु कुमार (8789368143), अकबरपुर-धर्मेन्द्र कुमार (6361775416), रजौली-रंजन कुमार (8757479829), मेसकौर संजय कुमार (9572402127),

सिरदला-पिन्टु कुमार (9110958053), पकरीबरावां-आनन्दी (7850936192), कौआकोल⪫ कुमार (9024366567) आपदा/सुखाड़ के मद्देनजर कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या-06324-210036 है। इस नम्बर पर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अतिरिक्त प्रखंड स्तर पर कनीय अभियंता और इन चारों प्रखंडों के सहायक अभियंता के मोबाईल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है,
जो निम्नवत है:- कनीय अभियंता:-
नवादा एवं नरहट-श्री अजय कुमार (8002783645), सहायक अभियंता सुश्री ज्योत्सना सिंह (7992280893), हिसुआ एवं नारदीगंज-श्री प्रिन्स कुमार (8544428871), सहायक अभियंता सुश्री ज्योत्सना सिंह (7992280893), वारिसलीगंज एवं काषीचक-श्री शिव कुमार (8544428872), सहायक अभियंता-श्री आशुतोष कुमार (8500028800), कौआकोल एवं पकरीबरावां-श्री संजय कुमार (7903782760), गोविन्दपुर, अकबरपुर एवं रोह-श्री प्रिन्स कुमार (8544428871),

सहायक अभियंता- श्री सौरभ कुमार राय (7070659057), मेसकौर एवं सिरदला- श्री चन्दन कुमार (9955229286), रजौली – श्री चन्दन कुमार (9955229286) सहायक अभियंता-श्री राजेष कुमार सिंह (7033879021) इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहायक समाहर्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।