Nawada : पुत्र जन्म के 15 दिन बाद पिता की मौत, घर में था खुशी का माहौल, मातम में हुआ तब्दील

नवादा

Rabindra Nath Bhaiya: पुत्र जन्म की खुशियां उस समय गम में बदल गयी जब पिता की मौत हो गई। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमीपुर गांव की बतायी जाती है। 440 बोल्ट बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की देर शाम 440 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया जिसे चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अमीपुर गांव के ब्रह्मदेव चौहान के पुत्र 28 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के भाई प्रह्लाद कुमार ने बताया कि गांव में ही घर बनाने का काम किया जा रहा था उसी दौरान यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे 4 परिवार छोड़कर चले गए हैं जो पूरी तरह बेसहारा हो गया हैं। बताया जाता है कि 15 दिन पहले राजेश पिता बना था। उसके घर पुत्र पैदा हुआ था और पूरे परिवार में खुशी की लहर थी लेकिन अचानक युवक की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

पत्नी चांदनी देवी, 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, 7 वर्षीय पुत्री मुरी कुमारी, 5 वर्षीय कल्पना सहित 15 दिन का एक बेटा का सहारा उठ गया। घटना के बाद से पत्नी चांदनी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। मौत के बाद शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

यह भी पढ़े :-