ललन बोले, भाजपाइयों को सता रहा है ‘दिल्ली की सत्ता जाने का भय’! दिल्ली की गद्दी का रास्ता बिहार और यूपी से जाता है!

पटना

स्टेट डेस्क/पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने कहा की बीजेपी कनफुकवा पार्टी है। इस तरह की सुनियोजित अफ़वाह फैलाना उनकी हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा की भाजपाइयों को ‘दिल्ली की सत्ता जाने का भय’ सता रहा है। दिल्ली की गद्दी का रास्ता बिहार और यूपी से ही होकर जाता है, जहां से बीजेपी का सफ़ाया होना तय है। 2024 में बिहार से 40 में 40 सीट महागठबंधन को मिलना सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा की गृह मंत्री अमित शाह दो-तीन बार बिहार आकर भांप चुके हैं। महागठबंधन में पूर्ण एकता है, बीजेपी की दाल नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा की महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार का एक ही संकल्प है- “2024 में भाजपा मुक्त भारत” हो ताकि संवैधानिक संस्थाएं पुनर्स्थापित होकर स्वतंत्र रूप से अपना काम करे। लगे रहो मुन्ना भाई…! अफ़वाह फैलाते रहो, नाव डूबना तो तय है ही..!

lalan singh, JDU, BJP, DELHIBJP