दलसिंहसराय,समस्तीपुर/(राजन वर्मा): प्रखंड के केवटा पंचायत के पिपरपाती गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार डॉ अवधेश शरण (88वर्ष) का आज निधन हो गया। बताया जाता है कि डॉक्टर शरण इन दिनों अपने पत्नी के साथ गांव में रह रहे थे।
इसी क्रम में आज उनकी अचानक तबीयत नासाज हुई जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में ईलाज हेतु शहर के चिकित्सक डॉ सी पी गुप्ता के निजी क्लीनिक ले गए लेकिन डॉक्टर गुप्ता ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उनकी मौत हृदयघात के कारण हो गई है।
वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। साथ ही उनके आवास पर लोगों का आना जाना शुरू हो गया।