सासाराम में भी प्रधानमंत्री के सुरक्षा मे चूक पर राहुल गांधी की पुतला दहन किया गया

सासाराम

सासाराम अरविंद कुमार सिंह। भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहतास द्वारा सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एवम राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा के नेतृत्व में फूका गया। मौके उपस्थित पार्टी कार्यकर्तायों ने कहा कि जिस तरह से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में सेंध लगाया है। वो बहुत ही निंदनीय है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश पूरे देश में है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह,भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी देओल,अभिषेक तिवारी,प्रिंस राज,प्रवक्ता पुलकित सिंह,ध्रुव सिंह,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रजनीश वर्मा,राजेश,श्याम किशोर,सनी चौरसिया, प्रकाश शर्मा,गौतम गुप्ता,सुजीत गौर,संदीप सोनी,सत्यनारायण पासवान, बेचू महतो,अरविंद कुमार,संजय कश्यप,संजय,सूरज मेहता एवम तमाम भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।