अनियंत्रित ऑटो पलटने से घायलों को पूर्व वार्ड पार्षद सह वार्ड प्रत्याशी लड्डू सिंह के द्वारा बिक्रम्गंज के करुणा हास्पीटल मे भर्ती कराया गया। एक कि घटनास्थल पर ही मौत

सासाराम

सासाराम/बिक्रमगज/अभिषेक कुमार सिंह : बिक्रमगज थाना क्षेत्र में जमोढी गांव के पास अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक की मौत हो गई 2 घायल हो गए। दोनों घायलों को पूर्व वार्ड पार्षद सदस्य सह वार्ड प्रत्याशी लड्डू सिंह द्वारा करुणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनो घायल का इलाज चिंताजनक स्थिति में करुणा हॉस्पिटल में चल रहा है। बिक्रमगंज तेंदुनि रोड में अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक की घटनास्थल मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जमोढी गांव के पास की बताई जा रही है।

जो कि अपने ऑटो से सवार होकर के जा रहे थे की अनियंत्रित होकर के ऑटो सड़क के किनारे पलट गई। इनमें सन्तोष राम- 35 वर्ष की मौत हो गई। वही हरेन्द्र राम- 45 वर्ष (घायल), विजय राम- 35 वर्ष (घायल) हो गए ।सभी बिक्रमगज नगर के वार्ड 2 कें निवासी है। दोनों घायलो का इलाज का करुणा हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है। बिक्रमगंज मलियाबाग रोड में जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर के ऑटो पलट गई।

जिम में सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही वार्ड सदस्यों को मिली तो पूर्व वार्ड पार्षद सह वार्ड प्रत्याशी लड्डू सिंह के द्वारा बिक्रम्गंज के करुणा हास्पीटल मे कराया गया भर्ती समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में लग गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है।