डीएम ने तरियानी में ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

शिवहर

Sheohar, Ravishankar singh: जिला पदाधिकारी शिवहर मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा जिले के तरियानी प्रखंड में हुई बारिश ओलावृष्टि से फसलों को हुई भारी क्षति का विभिन्न पंचायत क्षेत्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने नरवारा , शरीफनगर , कुम्हरार , सोनबरसा पंचायत आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया एवं फसल क्षति का जायज़ा लिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्थानीय किसान बन्धुओं से वार्ता किया एवं फसल क्षति के लिए सरकार की तरफ़ से मुवाअजा देने का आश्वासन दिया।

विदित हो कि आज शुक्रवार को जिले में सुबह हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से मुख्यतः तरियानी प्रखंड क्षेत्रों में फ़सलो की भारी क्षति हुई है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी, आपदा प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को फसल क्षति का जाँच कर एवं सम्बंधित किसानो की सूचि के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरियानी, अंचलाधिकारी तरियानी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।