सीवान: दुर्घटना में 7 की मौत एवं 9 घायल, मृतकों के परिजन को मिलेंगे 4-4 लाख रूपए

0
295

सीवान/(प्रतिनिधि): सीतरवारा मुख्यपथ पर निजामपुर के समीप रविवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 को पटना रेफर कर दिया. साथ ही 2 का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक व सभी घायल गोरेयाकोठी थाना के हरपुर गांव के बताए जाते हैं। ये रघुनाथपुर प्रखंड के पतेजी गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। –

मृतकों की सूची :

  1. सीबू राम 22 वर्ष पिता स्वामीनाथ राम
  2. अजीत कुमार 12 वर्ष पिता अजय राम
  3. विकास कुमार 21 वर्ष पिता सुरेंद्र राम
  4. बृजेश कुमार 15 वर्ष पिता मनोज राम
  5. मनु कुमार 17 वर्ष पिता दुर्गा लाल राम
  6. साहब हुसैन 18 वर्ष पिता महबूब अली
  7. लालबाबू राम 19 वर्ष पिता कृष्णा राम

घायलों की सूची :

  1. मंटु राम 12 वर्ष पिता रामचंद्र राम
  2. अमरजीत राम 22 वर्ष पिता रामानंद राम
  3. अनूप कुमार 10 वर्ष पिता हरि राम
  4. राजा कुमार 12 वर्ष पिता जितेंद्र राम
  5. शम्भू राम 25 वर्ष पिता गुलाबचंद्र राम
  6. नागेंद्र राम 70 वर्ष पिता रामप्रवेश राम
  7. कृष्णा राम 22 वर्ष पिता हरिकृष्ण राम
  8. पप्पू कुमार 30 वर्ष पिता प्रभु कुमार
  9. धनराज 14 वर्ष पिता जयलाल राम
    सभी मृतक एवं घायल गोरियाकोठी थानाक्षेत्र के हरपुर टोला निवासी है।

जानकारी के अनुसार उनलोगों में कुछ बैंड पार्टी में भी काम करते थे और ज्यादातर मृतक गरीब परिवार से थे. बता दें कि वे रिश्ते में पट्टीदार थे। सूचना के मुताबिक़ मृतक में शामिल 4 मैट्रिक के परीक्षार्थी थे। सभी अगल-बगल के ही रहने वाले थे। प्रति मृतक को चार चार लाख का चेक दिया जाएगा।