पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद BJP प्रदेश कार्यालय में विजयोत्सव मनाया गया

बिहार

DESK : पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में विजयोत्सव मनाया गया। बिहार विधान सभा मे विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने पूर्वोत्तर राज्य को विकाश के धारा से जोड़कर जनमानस के दिलो पर अमिट छाप छोड़ दिया है। मूलभूत सुविधाओं तथा विकाश के विभिन्न आयामों से वंचित पूर्वोत्तर राज्य के लिये नरेंद्र मोदी जी ने चतुर्दिक प्रगति की गंगा बहा दी है।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा नागालैंड की जीत हमारी है अबकी बिहार की बारी है। बिहार की जनता महागठबंधन के जंगलराज से उब चुकी है आनेवाले 2024 के लोकसभा और 2025 के विधान सभा चुनाव में बिहार में कमल खिलेगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि पूर्वोत्तर की जीत नरेंद्र मोदी के विकाशवादी एवम लोकप्रियता का परिचायक है। आजादी से अब तक पूर्वोत्तर के लोग विकाश के बाट जोह रहे थे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के बहुमुखी विकाश के लिये कृत संकल्पित है।

प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकाशवादी नीतियों की जीत है। इस अवसर पर विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी, शिधार्थ संभू, प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय, प्रवक्ता मनोज शर्मा, विवेकानंद पासवान प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार झा, अशोक भट्ट कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम, पूर्व मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, संजय कुमार, रीता शर्मा, सोनू शर्मा, विनीता मिश्रा, अर्चना ठाकुर, अनामिका शंकर, जनार्दन शर्मा, दिनेश राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।