हरसिद्धि/मनोज कुमार। थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत के गायघाट चौक के समीप सोहन पटेल के घर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लौकाहा पकड़िया से आई बारात में बदसूरत दूल्हा को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके कारण बारात वैरंग वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार बारात समय पर दरवाजे पहुंची।
जयमाला रश्म के समय दुल्हन ने दूल्हा को ज्यों ही देखा तो शादी से इंकार कर दी। उसके बाद भी सामाजिक दबाव के कारण कन्या निरीक्षण भी हो गया। लेकिन शादी के समय दुल्हन बिल्कुल शादी करने से इंकार कर दी। जिसके कारण शादी रुक गई।
लड़की पक्ष और लड़का पक्ष में सुबह बहुत देर तक समझौता वार्ता हुई पर कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। नतीजतन बारातियों को वैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि लड़की और उसकी मां से बातचीत चल रही है। यदि लड़की शादी के लिए तैयार हो जाती है तो बाद में मंदिर में विवाह हो सकता है।
शादी तय करने के समय किसी ने लड़का को नहीं देखा था। क्योंकि लड़का बाहर रहता था। तब फोटो पर ही शादी तय हो गई और दिन भी निश्चित हो गया। लेकिन, शादी के समय यह सारी समस्या सामने आई और शादी रुक गई।