अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रास्ते हो गए अलग !

एंटरटेनमेंट जोन

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रास्ते अलग हो गए हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया है।

पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब बॉलीवुड के सबसे विवादित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं। कुछ साल पहले अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर इन दोनों सितारों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि इन दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिश्ते में दरार आ गई है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप!
नए साल के मौके पर ही अर्जुन कपूर ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अब यह खबरें आ रही हैं कि यह दोनों बॉलीवुड कपल एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इन दोनों बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को ‘दी एंड’ कह दिया है।

बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार, मलाइका अरोड़ा अपने ब्रेकअप से बहुत दुखी हैं। और इस गम के चलते उन्होंने अपने आप को सबसे अलग कर लिया है। ब्रेकअप की वजह से मलाइका अरोड़ा बहुत उदास हैं और पिछले 6 दिनों से उन्होंने अपने कदम घर से बाहर नहीं निकाले हैं। अर्जुन ने भी इन दोनों मलाइका अरोड़ा से मुलाकात नहीं की है।