बॉलीवुड के फिल्ममेकर इस्माइल श्रॉफ का निधन, इन कलाकारों के साथ किया काम

एंटरटेनमेंट जोन महाराष्ट्र

DESK : सिनेमा जगत से बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वह एक समय के काफी लोकप्रिय निर्देशक थे। उन्होंने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया था। जानकारी के अनुसार उन्हें 29 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद से ही उनके शरीर का दाहिना अंग काम करना बंद हो गया था और वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे।

बता दें बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का बुधवार देर रात निधन हो गया। एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह लगभग 65 वर्ष के थे और उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।

उन्होंने प्रमुख निर्देशक के रूप में ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘बुलंदी’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘सूर्य’ आदि सहित कई हिट फिल्मों के लिए मेगाफोन का इस्तेमाल किया था। इस्माइल श्रॉफ कई बड़े कलाकार जैसा सलमान खान, विनोद खन्ना के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्म निश्चय का भी निर्देशन किया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना, सलमान खान और करिश्मा कपूर थे।

फिल्ममेकर के निधन से दुखी हैं पद्मिमिनी कोल्हापुरे
डायरेक्टर के निधन को लेकर कई फिल्मी सितारों ने अपना दुख जाहिर किया है। अब पद्मिनी कोल्हापुरे का कहना है, ‘अहिस्ता अहिस्ता मेरे दिल के बहुत करीब है। वह काम को लेकर बेशक सख्त रहते थे लेकिन उनका चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ रहता था। वह जो चाहते थे उसे हर हाल में पूरा करते थे। बतौर अभिनेता-निर्देशक हमारी काफी अच्छी बनती थी। वे बेहद संवेदनशील निर्देशक थे। यह बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है’