रांची : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात आज 5 साल पुराने एक मामले में रांची की निचली अदालत में पेश होंगी। वृंदा करात के साथ पांच वामपंथी नेता भी इस मामले में कोर्ट में हाजिर होंगे। वृंदा करात तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं. रविवार को उन्होंने धनबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।
वृंदा करात ने लोकसभा चुनाव- 2019 को लेकर वामपंथी पार्टियों की रणनीति के बार में कहा है कि वाम मोर्चा प. बंगाल में टीएमसी हटाओ- बंगाल बचाओ तो देश में भाजपा हटाओ- देश बचाओ नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। वरिष्ठा वामपंथी नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ये तानाशाह की तरह सत्ताप चला रहे हैं।
वृंदा करात ने कहा कि मोदी सरकार डिफेंस के मामले में पूरी तरह फंसी है। सच्चाई सामने आ गया है। आंकड़ा झूठा साबित हुआ है। करात ने कहा कि फिलहाल लोकसभा में वाम मोर्चा के 16 सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में वाम मोर्चा के सांसदों की संख्या में वृद्धि होगी।
बकौल करात हमारा एक मात्र मकसद देश से भाजपा को हटाना है। इसके जो भी जरूरतें होंगी, करेंगे। क्षेत्रीय पार्टी से भी हम लोग एडजस्टमेंट कर रहे हैं। तमिलनाडु हो या बिहार सभी जगह लेफ्ट पार्टियां पूरे ताकत के साथ चुनाव में समझौते के साथ लड़ेगी।
वाम दल के साथ पूरा नौजवान खड़ा है। करात ने कहा कि वाम दल एकजुट है। और पूरी एकजुटता के साथ इस बार लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने और उसकी गलत नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।