रामनगर, बाराबंकी/शोभित शुक्ला। जनपद लखीमपुर खीरी की घटना में मृतक जनपद बहराइच के किसानों से मिलने जाते समय भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को बाराबंकी-बहराइच सीमा संजय सेतु पर प्रशासन द्वारा रोककर प्रियंका गांधी वाड्रा व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को एक वाहन से रवाना किया।
पूरे काफिले को रोके जाने के विरोध में नाराज कांग्रेसियों ने योगी मोदी किसान विरोधी सरकार पर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता बहराइच जाने के लिए अडे रहे है। इस कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया और आम नागरिक भी हताहत हुआ। काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेसियों को वापस कर यातायात संचालित हुआ। मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी जाम के झाम से जूझी।
प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद तत्कालीन चिकित्सा सेवा वाहनों को रवाना करवाया। जिसमें कांग्रेसियों ने भी हमदर्दी दिखाइए। वाहनों के निकलने में मदद किया। जनपद बहराइच व बाराबंकी के सुरक्षाबलों ने घंटों कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने में लगे रहे। आखिरकार उन्हें वापस जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें…