बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी स्व. पत्नी मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

0
802

पटना/स्टेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की 16वीं पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को हरनौत के कल्याण विगहा गांव पहुँचे। गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पहले मंदिर में भगवान के दर्शन किए और फिर स्मृति वाटिका में स्व. पत्नी मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उनके साथ पुत्र निशांत कुमार व बड़े भाई सतीश कुमार समेत गांव व पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण किया और अपने पुराने साथियों से मिले। उसके बाद वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्यानबीघा पहुंचे। यहाँ उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराने का भरोसा दिया। इस दौरान सुरक्षा का पुख़्ता इंतज़ाम थे।

यह भी पढ़ें…