चंपारण : राम और राष्ट्र भक्तों की पार्टी सत्ता में आई तो हमारी धरोहरों को सामने ला रही- अशोक

Local news बिहार मोतिहारी

-विहिप एवं बजरंगदल का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न
मोतिहारी/राजन द्विवेदी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विहिप एवं बजरंगदल के मोतिहारी जिला का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग एलएनडी कालेज के छात्रावास मे जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. संतोष श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। वर्ग का उद्घाटन विहिप के बिहार झारखंड क्षेत्र संपर्क प्रमुख सह विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि मुगल काल में हमारे हजारो मंदिर तोड़कर मस्जिद और मकबरे बनाए गए थे। कांग्रेस और देश के अन्य राजनीतिक पार्टिया मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण बताने से डर रही थी। लेकिन आज राम भक्त और राष्ट्र भक्तों की पार्टी सत्ता में आयी और हमारे धरोहर को सामने ला रही है, जो स्वागत योग्य है। एक ज्ञानवापी मस्जिद ही नहीं अनेको जगहों पर हमारे मंदिरों के उपर मस्जिद और मकबरे बनाए गए है। उसमें ताजमहल कुतुबमीनार जामा मस्जिद भी शामिल हैं।

इन वर्ग मे लव जेहाद, धर्मान्तरण और गौ हत्या पर कैसे रोक लगे इसके बारे मे विस्तार से कार्यकर्ताओ को बताया। वहीं जिला मंत्री मनीष कुमार ने बैठक कैसे करे कार्यक्रम कैसे करे विषय पर प्रकाश डाला। जिला सह मंत्री राजन तिवारी और मुन्ना तिवारी ने विपरित परिस्थिति मे भी हिन्दुत्व का जागरण कैसे करे इस विषय पर प्रकाश डाला वंहीजिला मिडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश ने परावर्तन घर वापसी तथा किसी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को आवेदन कैसे दे ऐसे विषय पर प्रकाश डाला।

बजरंगदल विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा और जिला संयोजक हेमनत कुमार ने प्रदेश प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई से 30 मई तक दूर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण पटना मे होगा तथा बजरंगदल का 5 जून से 12 जून तक गया मे होगा साथ ही विहिप का 2 जून से 12 जून तक गया मे होगा इसकी जानकारी दिया। सत्संग प्रमुख राम नाथ प्रसाद ने सत्संग की जानकारी दिया और भोजन मंत्र का अभ्यास कराया।

यह भी पढ़ें…

वर्ग मे मोहित वर्मा को बजरंगदल नगर का सह संयोजक बनाया गया तथा भानू प्रताप सिंह को जिला संपर्क प्रमुख बनाया गया। तथा मनीष मिश्रा को प्रचार प्रसार प्रमुख बनाया गया। मौके पर विहिप के आलोक टंडन, सत्येन्द्र सिंह, धननजय कुमार, मनीष मिश्रा, दीपक तिवारी, राहूल सिंह, विवेक कुमार, अभिनव पांडेय, उतम श्रीवास्तव, रामनाथ प्रसाद, रघू कुमार, आलोक कुमार, रोशन कुमार इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।