गोरखपुर : भाजपा सांसद रवि किशन ने अचानक लगा दी दौड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Local news उत्तर प्रदेश

स्टेट डेस्क/दिवाकर श्रीवास्तव। भोजपुरी अभिनेता सह भाजपा सांसद रवि किशन ने शनिवार को गोरखपुर में कुछ ऐसा काम कर दिया कि लोग हतप्रभ रह गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रवि किशन सड़क पर दौड़ लगाते दिखायी दे रहे हैं।

इसे देखकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि रवि किशन के दौड़ लगाने के पीछे कोई बहुत बड़ा कारण नहीं है। दरअसल शनिवार को यूपी में एमएलसी का चुनाव हो रहा था। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में एमएलसी प्रत्याशी के लिए वोट डालने जाना था। भोजपुरी अभिनेता सह भाजपा सांसद रवि किशन को भी मुख्यमंत्री के साथ मतदान करना था।

हुआ ये कि मुख्यमंत्री तो पोलिंग बूथ के अंदर पहुंच गए लेकिन रवि किशन फ्लाइट लेट होने के कारण बाद में पहुंचे। जब उनहोंने देखा कि मुख्यमंत्री पोलिंग बूथ के अंदर पहुंच गए हैं तो उन्होंने दौड़ लगा दी। जब रवि किशन दौड़ लगाते हुए पोलिंग बूथ की ओर बढ़े तो लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें…