शिवहर : नये साल की पिकनिक पर भारी पड़ा चीते और जंगली सूअर का खौफ

Local news बिहार शिवहर

शिवहर/रविशंकर सिंह। जिले में नये साल के जश्न पर चीते का खौफ भारी पड़ गया है। पिपराही थाने के महुआवा गांव में चीता ने पिकनिक मनाने गए दो लोगों पर हमला कर दिया, जिसमे एक बच्चे समेत दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। चीते के बागमती पुरानी धारा क्षेत्र में आने की सूचना से लोगों में खौफ उत्पन्न हो गया।लोग घरों में सिमटने लगे।दूसरी ओर तरियानी के दुम्मा हिरोता में जंगली सूअर के हमले में एक बच्चा घायल हो गया।

प्रशासन को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गयी है।चीते को पकड़ने.का प्रयास किया जा रहा है।मगर अभी तक सफलता हाथ नही लगी है। घायल को स्थानीय सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमे गड़हिया निवासी मोहम्मद खलील के पुत्र मोहम्मद जरार उर्फ जवाहिर हमले का शिकार हुआ है। एक और बच्चा मासूम रजा भी हमले में घायल हो गया है, जिसका इलाज कराया जा रहा है।

घायल प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद जरार उर्फ जवाहिर ने बताया है कि गोनाही के रास्ते महुआवा चक्की साइकिल से आ रहे थे तथा पिकनिक स्पॉट पर जा रहे थे। जंगल में वहीं पर घात लगाए चीते ने हमला कर दिया। जिसके साथ मुकाबला लगभग 10 मिनट तक हुआ। साथ में पटका पटकी होता रहा जिसमें हम घायल हो गए।गौंरतलब हो कि शिवहर जिले में यह पहली बार चीते के आगमन की खबर मिली है। इस खबर से प्रशासन सकते में है तथा आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पूर्व विधायक मो.सर्रफुद्दीन भी वहां पहुंचे हैं।

तरियानी में जंगली सूअर का आतंक, हिरोता दुम्मा में एक को किया घायल : तरियानी थाना क्षेत्र के हिरौता दुम्मा में जंगली सुअर के हमले से एक व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया है। उसे सरोजा सीताराम अस्पताल पहुंचाया गया है।घायल राजेंद्र राय के पुत्र अंकित कुमार को पूरे शरीर को खरोच डाला है तथा उसके हाथ को बुरी तरीके से काट खाया है।घायल वार्ड नंबर 12 हिरौता निवासी है। दुम्मा हिरोता में गौरीशंकर स्थान के पास से गुजर रहा था तभी जंगली सूअर का हमला हो गया जिसमें वह बुरी तरीके से घायल है।जिसे सरोजा सीताराम अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें…