असोहा, उन्नाव/अशोक तिवारी। उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र के डीह तथा हुसैन नगर के बीच जंगल में आज गुरुवार को तड़के एक प्रेमी युगल अचेत अवस्था में बेहोश पड़े मिले तो राहगीरों ने इसकी सूचना ललऊ खेड़ा चौकी पर दी।
पुलिस ने दोनों को तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा जहां पुलिस ने होश आने पर दोनों के बयान लिए। इसके बाद डाक्टरों ने दोनों को कानपुर हैलट भेज दिया, जहां लड़की की मौत हो गयी। बाद में लड़के की मौत भी हो गयी। असोहा थाना क्षेत्र के गांव कंदरपुर निवासी देवी पासी के 22 वर्षीय मोहित तथा सफीपुर कोतवाली के गांव सैदापुर की लड़की अपने परिवार के साथ इन्दिरा नगर दिल्ली में रहती रही।
वहीं पर उसका रिश्ते का मामा मोहित भी रहता था। दोनो का इसी बीच प्रेम हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घर वालों को यह पसंद नहीं था। कल बुधवार को दोनों डीह में किसी शादी में मिले थे। वहीं से दोनों एक बाग मे मिले और दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मोहित अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी है।
यह भी पढ़ें…