चंपारण : भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न, 49.5 फीसद पड़े वोट

0
23

मोतिहारी/राजन द्विवेदी। जिले में आज पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस मतदान में पुरुषों से अधिक भागीदारी महिला मतदाताओं ने निभाई। जिसमें मतदान कुल करीब 49.5फिसद रहा। वहीं कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्रा भी बूथों पर औचक निरीक्षण करते देखे गए।

इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पंचायत उप निर्वाचन 2023 के निमित्त स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल मोतिहारी अंतर्गत तुरकौलिया प्रखंड स्थित माध्यमिक विद्यालय, मठवा में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 101 का औचक निरीक्षण किया। जहां शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट दिखा।

बूथों पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों एवं कर्मियों से बातचीत के क्रम में डीएम एवं एसपी ने शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई ‌होगी। बता दें कि जिले के विभिन्न प्रखंडो में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। आम लोगों ने मतों का प्रयोग किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।