चंपारण : नव विवाहिता की मौत पर पुलिस गंभीर, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

मोतिहारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गोड़वा गांव में शादी के महज तीन माह बाद ही एक नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत की खबर है। वहीं मृतका के मायके वालों ने दहेज में एलईडी टीवी नहीं देने के कारण हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। नव विवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतका राजेपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी योगेंद्र बैठा की 22 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी है।

जिसकी शादी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोढ़वा निवासी प्रभु बैठा के पुत्र मुन्ना कुमार के साथ 24 फरवरी 2023 को बड़े धूम धाम से की थी। शादी के बाद कुछ दिन सभी कुछ ठीक ठाक चल रहा था। उसके बाद प्रीति के ससुराल वालों ने दहेज में एलाईडी टीवी नहीं देने को लेकर ताना मारने लगे। साथ ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रीति को अपने मायके बात तक नहीं करने दिया जाता था। प्रीति के भाई ने बताया कि शादी में लड़के वालों की तरफ से जो भी डिमांड किया गया वह सब कुछ दिया गया।

शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही एलईडी टीवी की डिमांड होने लगी। शादी में कर्ज हो जाने के कारण तत्काल देने में हम लोग असमर्थ थे। इसे लेकर मेरी बहन के साथ मारपीट किया जाने लगा। फिर अचानक सूचना मिली कि मेरी बहन की मौत हो गई है। जब तक हम लोग प्रीति के ससुराल आए तब तक पुलिस पहुंच चुकी थी और घर वाले फरार थे।

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एक नव विवाहिता के शव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो घर के लोग नहीं थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर और घटना की जांच की जा रही है।