सीवान : अब होमगार्ड की जगह मजदूर करेंगे तटबंधों की सुरक्षा

0
336

सीवान/दिवाकर श्रीवास्तव। बाढ़ नियंत्रण विभाग संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटा है। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे के निर्देश के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा और बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद ने सात नंबर गोगरा तटबंध, झरही तटबंध और पंचमुआ जमीनदारी बांध का निरीक्षण किया।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस बार सरकार ने तटबंधों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों के स्थान पर मजदूरों को रखेगी। इनके द्वारा रैनकट, रैट होल होने पर तुरंत बांध की मरम्मत की जायेगी। अगर इनके स्तर से मरम्मत नहीं होती है तो वे विभाग को सूचना देंगे। इस कार्य के लिए दो मोबाइल एंबुलेंस रखी जाएंगी। इसके द्वारा बांध की मरम्मत की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

उन्होंने बताया कि जिले में सात नंबर गोगरा तटबंध पर छह स्थानों पर अस्थाई कैंप बनाए गए हैं, जहां बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता और अन्य कर्मी तटबंध की निगरानी के लिए रहेंगे। उन्होंने बताया कि छह स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा गुगरा तटबंध पर खाली सीमेंट के बोरा में बालू भरकर भंडारण किया जाएगा। 30,000 बोरा भंडारण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें केवटरिया, करमाहा, गिरनारी घाट, लिलही, सिसवन, साइपुर शामिल हैं।