कांग्रेस एमएलसी ने भाजपा पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप

Politics उत्तर प्रदेश लखनऊ

लखनऊ/बीपी प्रतिनिधि। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने भाजपा पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है कि सोमवार 10 जनवरी को भाजपा के पार्टी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह शामिल हुए।

इस बैठक के बाद ही राधा मोहन सिंह कोरोना पॉजीटिव हुए। भाजपा का यह प्रचार घर-घर जनसंपर्क अभियान नहीं रोंका गया तो यह घर-घर कोरोना वायरस फैलाओ अभियान साबित हो सकता है।

दीपक सिंह ने कहा है कि भाजपा का यह प्रचार घर-घर जनसंपर्क अभियान नहीं रोंका गया तो यह घर-घर कोरोना वायरस फैलाओ अभियान साबित हो सकता है। आपको बता दें कि इस बैठक में 24 लोग शामिल हुए, उसके बावजूद सभी लोग खुद को क्वारेंटिन करने के बजाय अभी भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें…