मथुरा : भाजपा ने तीन सीटों पर सिटिंग विधायकों पर लगाया दांव, दो सीटों पर बदले प्रत्याशी

Politics उत्तर प्रदेश

मथुरा/बीपी प्रतिनिधि। भाजपा ने मथुरा की पांच में से तीन सीटों पर वर्तमान विधायकों पर ही दांव लगाया है जबकि मांट और गोवर्धन सीट पर अपने प्रत्याशी बदल दिए। शनिवार को जारी सूची में भाजपा ने छाता विधानसभा से चार बार विधायक रहे सूबे में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण को प्रत्याशी बनाया है।

मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। 2017 के चुनाव में श्रीकांत शर्मा मथुरा से पहली बार विधायक बने थे। बलदेव सुरक्षित सीट से वर्तमान विधायक पूरन प्रकाश को प्रत्याशी बनाया गया है। पूरन प्रकाश पांच बार विधायक रहे हैं।

श्रीकांत शर्मा
पूरन प्रकाश

गोवर्धन सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक कारिंदा सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है। कारिंदा सिंह के स्थान पर मेघश्याम सिंह पर पार्टी ने दांव खेला है। इसी तरह मांट विधानसभा सीट पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

मांट ऐसी विधानसभा सीट है, जहां कभी कमल नहीं खिल सका है। बसपा के श्याम सुंदर शर्मा यहां से आठ बार विधायक रहे हैं। इस सीट पर रालोद ने योगेश नौहवार को प्रत्याशी बनाया है, तो बसपा ने श्याम सुंदर शर्मा को ही प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें…