प्रियंका ने कहा- चुनाव लड़ने का अभी कोई फैसला नहीं, राहुल भी यूपी में करेंगे प्रचार

Politics उत्तर प्रदेश

चुनाव डेस्क। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कांग्रेस की महासचिव यूपी इंचार्ज प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने अभी चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोचा। बता दें कि उनके रायबरेली या अमेठी संसदीय क्षेत्र के किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों का बाजार गरम था। यहीं नहीं पार्टी के रणनीतिकारों ने इसकी संभावना पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन, प्रियंका का इंटरव्यू में यह कहना कि उन्होंने अब तक चुनाव लड़ने पर नहीं सोचा।

प्रियंका ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, स्लोगन गेमचेंजर साबित होगा। अपने इंटरव्यू उन्होंने यूपी में महिला उत्पीड़न की बड़ी-बड़ी घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार महिला विरोधी है। लड़की हूं लड़ सकती हूं ने महिलाओं और लड़कियों में आत्मविश्वास का संचार किया है। उन्होंने कहा कि वह यूपी का सीएम बनने की इच्छा नहीं रखती हैं। उन्होंने अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर भी नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि यूपी के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी भी आएंगे। प्रचार की रणनीति पर काम लगभग पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चुनाव होने के कारण प्रचार पर रोक है। कुछ गाइड लाइंस हैं जिनमें सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए दलों से कहा है। उनका यह भी कहना है कि डिजिटल प्रचार में भाजपा काफी आगे है। ये लोग काफी पहले से इस काम में लगे हैं।

यह भी पढ़ें…

उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर सहमति जतायी जिसमें अखिलेश ने डिजिटल प्रचार में भाजपा को बाकी दलों से बेहतर बताया था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पंजाब के सीएम चन्नी से मोदी के हालचाल जानने के लिए बात की थी। मोदी देश के पीएम हैं। उनकी चिंता पूरे देश को होना स्वाभाविक है।