हरियाणा 64वीं राष्टीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2019 के बने चैम्पियन

0
236

पटना/बिट्टू: पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेले जा रहे तीन दिवसीय 64वीं राष्टीय विघालय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को फाईनल मुकाबला खेला गया। जिसमें रोमांचक फाईनल मुकाबले में हरियाणा ने बिहार को 29-26 से हरा कर कप अपने नाम किया। वहीं बिहार को उप विजेता से ही संतोष करना पड़ा। पहले हाफ में बिहार टीम हरियाणा से पाँच अंक से आगे था, हाफ तक बिहार ने हरियाणा को एक बार ऑल आउट कर 16 हरियाणा 11 पर थे। हाफ के बाद हरियाणा की ओर अंकित,दिपक एव़ साहिल ने जबरदस्त खेल का प्रर्दशन कर अपने टीम को खिताब दिलाया वही बिहार के अमन को हरियाणा के खिलाड़ियो आज नहीं चलने दिया।

वहीं तीसरे स्थान के हुए मुकाबले में झारखण्ड ने मध्य प्रदेश को 42-40 से हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेमीफाईनल मे बिहार ने झारखण्ड को 60-23 से एवं हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 37-24 हराकर फाईनल मे जगह पक्का किया। प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांन्त कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि परमार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक दिनेश सिंह बिष्ठ ने संयुक्त रूप से विजेता, उपविजेता एवं तृतिय स्थान प्राप्त खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर कला एवं युवा विभाग के निदेशक डॉ संजय सिन्हा,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव आशिष कुमार सिन्हा, उप निदेशक मिथलेश कुमार, सहायक निदेशक आंन्रदी कुमार ,राज्य खेल प्राधिकरण के कीड़ा कार्यपालक संजीव कुमार सिंह, पटना जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, पूणियाँ जिला खेल पदाधिकारी रणधीर कुमार, नालंदा जिला खेल पदाधिकारी नरेश चौहान, गया जिला खेल पदाधिकारी समीम अंसारी, मोतिहारी जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, कैमूर जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।