Bihar : चंद रुपयों की खातिर कैंची से काट दिया बीवी का गला

जहानाबाद ट्रेंडिंग

Jehanabad, Beforeprint : जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने महज चंद रुपयों के लिए पत्नी का कैंची से गला काट दिया। पत्नी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मायके जाना चाहती थी। इसके लिए वह पति से पांच हजार रुपये मांग रही थी। इसी पर विवाद शुरू हुआ और पति ने गुस्से में कैंची से हमला कर दिया। इसके बाद थाने जाकर सेरेंडर भी कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के आंकोपुर गांव की है। घटना के बाद पति ने बताया कि उसकी बीवी मायके जाने की ज़िद कर रही थी। इसके लिए वह पति से पांच हजार रुपये मांग रही थी। पति ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। नाराज पति ने कैंची से उसे घायल कर दिया।

घायल महिला का नाम अनीता देवी है। जबकि उसके पति का नाम मिट्ठू कुमार है। महिला को अस्पताल में एडमिट किया गया है। घटना के बाद पति ने टेहटा ओपी में जाकर सरेंडर कर दिया। थाने में पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर उसे जेल भेज दिया। इस घटना की चर्चा अब जिलेभर में हो रही है कि कुछ रुपये के लिए कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।