अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने जताया शोक

0
60799

सेंट्रल डेस्क : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार और सिने अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने आज सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म स्टार दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० दिलीप कुमार हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके थे।

उन्हें 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा दिलीप कुमार को 1998 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।