यूपी बीएड एंट्रेंस परिणाम 2022 जारी, रागिनी यादव बनीं टॉपर

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क/ लखनऊ। 5 अगस्त को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने यूपी बीएड परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीबीईडी की आधिकारिक साइट- upbed2022.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के यूपी बीएड एंट्रेंस रिजल्ट 2022 में रागिनी यादव ने 359 नंबरों के साथ टॉप किया है। नीतू देवी ने 358 नंबर पाकर दूसरे स्थान पर और अभय कुमार गुप्ता 349 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

6 जुलाई को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यह परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए कुल 6,67,463 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।