UP : लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए BJP प्रत्याशी का नाम किया गया घोषित

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग लखीमपुर

Lucknow, Beforeprint : BJP ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने अमन गिरि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव तीन नवंबर को प्रस्तावित है। प्रदेश की अन्य पार्टियां भले ही अभी प्रत्याशी तलाश रही हैं, लेकिन भाजपा ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक अरविंद गिरि (Arvind Giri) के पुत्र अमन गिरि (Aman Giri) को अपना प्रत्याशी बनाया है।

गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पैनल के साथ आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक में उप चुनाव के लिए चार दावेदारों का पैनल तैयार किया गया। पार्टी के नेताओं ने माना था कि क्षेत्र में अरविंद गिरि के प्रभाव को देखते हुए उनके परिवार के प्रति स्थानीय मतदाता और कार्यकर्ताओं की सहानुभूति बनी है। इसी कारण अमन गिरि को उम्मीदवार बनाया गया।