प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा, ‘बीजेपी के मंत्रियों-विधायकों के लिए अब सपा के दरवाजे बंद’

उत्तर प्रदेश

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज प्रेस वार्ता के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें गोरखपुर से टिकट देकर घर भेजा दिया है। वे भाजपा के सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है।

अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज से चुनाव लड़ने की बात होती थी, लेकिन अब भाजपा को समझ में आ गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के लिए अब सपा के दरवाजे बंद हो गए हैं। भाजपा अब किसी का भी टिकट काटे, सपा उन्हें नहीं लेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा मुखिया ने सभी सपा कार्यकर्ताओं से चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई। साथ ही गाइडलाइन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया और सभी कार्यकर्ताओं को घर में रहने की सलाह दी। बोले, समाजवादी गठबंधन के साथ प्रदेश की 80 फीसद जनता है।

अब प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। अखिलेश यादव ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बारे में बात करते हुए कहा, रामपुर मनिहारन और गाजियाबाद की सीट पर चन्द्रशेखर रावण से बात की गई। लेकिन, वह खुद कुछ स्पष्ट नहीं कर पाए। सपा जोड़ने का कार्य कर रही है तोड़ने का नहीं। इसीलिए हम अपने लोगों को थोड़ा पीछे करके, दूसरी पार्टी के नेताओं को जगह दी है। फिलहाल अब गुंजाइश नहीं है।

यह भी पढ़े …..