बदायूं के बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो चुका है। आज समाजवादी पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा कृष्ण शर्मा को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भाजपा ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे। शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी। बदायूं में भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दौरान भी जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी पहुंचे थे तब भी वह उपस्थित नहीं हुए थे।

यह भी पढ़े…