HATE SPEECH : धर्म संसद मामले में यति नरसिंहानंद भी गिरफ्तार, त्यागी की रिहाई के लिए-कर रहे थे सत्याग्रह

उत्तर प्रदेश

हरिद्वार, प्रतिनिधि। धर्म संसद नफरती भाषण के मामले में शुक्रवार रात पुलिस ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और गाजियाबाद स्थिता डासना मंदिर के परमाध्यक्ष यति नरसिंहानंद
को भी गिरफ्तार कर लिया। वह सर्वानंद घाट पर सत्याग्रह कर रहे थे।

गिरफ्तारी के कुछ देर पहले उन्होंने डाक्टरों की राय पर जल ग्रहण कर लिया था। इस प्रकरण में उप्र शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र नारायण त्यागी (पूर्व का नाम वसीम रिजवी) को दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। आज अदालत ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी।