Desk : संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में शहर के मेधावियों का डंका बजा है। बर्रा में रहने वाले चैतन्य अवस्थी 37 वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर शहर के टापर बने हैं। दूसरे नंबर पर शहर के अनिरूद्ध पांडेय हैं जिनकी रैंक 64 वीं है। स्थानीय स्तर पर चार लड़कियों ने भी बाजी मारी है।
पहले प्रयास में ही अखिल भारतीय स्तर पर 37 वीं रैंक हासिल करने वाले चैतन्य अवस्थी के पिता स्व. संतशरण अवस्थी वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं और कई समाचार पत्रों में संपादक भी रहे हैं। चैतन्य अपने परिवार के साथ बर्रा में रहते हैं। उनका मूल निवास औरेया है।

शहर की उत्कर्ष अकादमी के संचालक प्रदीप दीक्षित ने बताया अकादमी के आठ युवाओं को सफलता मिली है। अनिरुद्ध पांडेय के साथ ही आदित्य श्रीवास्तव की 236 वीं रैंक है। नविता 251, कृतिका मिश्रा, 401, इशान अग्रवाल 409, नेहा गोयल 606, अभिषेक 610 और निधि सिंह को 748 वीं रैंक मिली है।